मुरादाबाद : 'सामाजिक असमानता और कुरीतियों के खिलाफ थे ज्योतिबा फुले', जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिराव फुले की 196व़ी जयंती मनाई गई। पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष डीपी यादव व अन्य ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए  निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल सन 1827 को महाराष्ट्र राज्य के पूना जिले में सैनी ( माली)  परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम गोविंदराव और माता का नाम चिमनाबाई था। वह अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों अंधविश्वास,पाखंड, असमानता,  छुआछूत, भेदभाव को मिटाने के जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने ऐसी विषम परिस्थितियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य किया। उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाकर सबको शिक्षित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्थापित किया। बालिकाओं की शिक्षा पर उनका अधिकजोर था। 

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने नगर निकाय की घोषणा हो चुकी है। सभी साथियों को मिलकर नगर निगम से लेकर नगर पंचायत नगर पालिका में समाजवादी के प्रत्याशियों को जिताना है। संचालन वेद प्रकाश सैनी ने किया। इस दौरान निवर्तमान जिला महासचिव मुदस्सिर खान, अतहर हुसैन अंसारी निवर्तमान महानगर महासचिव कुलदीप तुरैहा, लाखन सिंह सैनी, अशोक सैनी,प्रेम बाबू वाल्मीकि, तुंगीश यादव, महेंद्र, फरीद मलिक शंकर लाल सैनी, धर्मेन्द्र यादव महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  UP Nikay Chunav 2023 : मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा- नगर निकाय चुनाव लोकसभा की परीक्षा, मतभेद भुलाकर जीतने में लगें

संबंधित समाचार