हल्द्वानीः निकाय चुनाव को टालने का मतलब नहीं, समय पर ही होंगे चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि निकाय व लोकसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी। चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियां चल रही हैं।

बुधवार को पत्रकारों से हुई वार्ता में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संसद सत्र से पूर्व या बाद में सांसदों के साथ बैठक होती है। प्रत्येक लोकसभा में आ रही विधानसभाओं के विधायकों के साथ बैठक होती हैं।

इनमें क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा, जन समस्याएं व रूझान, संगठन आदि को लेकर चर्चा होती है इससे निर्णय लेने में मदद लेती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व संगठन से जनता से संवाद करने को कहा गया है ताकि जनता का फीडबैक मिल सके और फिर इस फीडबैक के आधार पर काम होता है।

उन्होंने लैंड जिहाद पर नैनीताल व ऊधम सिंह नगर में वन या अन्य किसी सरकारी भूमि पर अवैध मजारें बनाई गई हैं। इनके पीछे के लोगों को कानूनी नोटिस देकर खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। फिर भी यदि नहीं मानते हैं तो सरकार इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगी। 

वहीं, निकाय चुनाव के स्थगित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव निर्धारित समय पर होंगे। इन चुनाव को स्थगित करने का कोई सवाल नहीं है। नहर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर महिला की मौत को सीएम धामी ने गंभीरता से लिया है। 

उन्होंने इस पर खेद जताते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को स्वंय इसको देखने को कहा और कहा कि इस तरह की घटनाएं होना ठीक नहीं है। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, चतुर वोरा, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार