ब्लिंकन ने एनएससी के पूर्व अधिकारी को विदेश विभाग का नया प्रवक्ता किया नामित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी)के पूर्व संचार अधिकारी का विदेश विभाग के नए प्रवक्ता के तौर पर चयन किया। ब्लिंकेन ने एक बयान में घोषणा की कि मैथ्यू मिलर अप्रैल के अंत में विदेश विभाग के मंच से अमेरिकी विदेश नीति के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति की भूमिका ग्रहण करेंगे। 

मिलर डेमोक्रेटिक पार्टी से लंबे समय से जुड़े हैं और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के दौरान पूर्व अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर के मुख्य प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने सीनेट की विदेश संबंध समिति के वर्तमान अध्यक्ष सेन बॉब मेनेंडेज (डी-एन.जे.) के साथ भी काम किया है। जो बाइडन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मिलर ने आने वाले प्रशासन की टीम के साथ भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल एनएससी में एक अस्थायी पद ग्रहण किया, ताकि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अमेरिकी संदेशों का समन्वय किया जा सके। 

ये भी पढे़ं- Jammu Kashmir G-20: जम्मू-कश्मीर में जी-20 की बैठक से बौखलाया पाकिस्तान, भारत के फैसले पर जताई 'आपत्ति'

 

संबंधित समाचार