अल्मोड़ा: परीक्षा नियंत्रक ने दिया इस्तीफा, परीक्षाओं का संचालन चरमराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में इन दिनों परीक्षाओं का संचालन हो रहा है। इस बीच परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी के अचानक त्यागपत्र देने से विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनके त्यागपत्र को स्वीकार नहीं कर रहा है और वापस आने का आग्रह कर रहा है।  

बताया जा रहा है कि परीक्षा नियंत्रक ने व्यक्तिगत कारणों के चलते त्यागपत्र दिया है। लेकिन असल कारण उनकी कार्यप्रणाली से नाराजगी बताई जा रही है। इधर कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से कार्यमुक्त करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया है।

 

 

संबंधित समाचार