शाहजहांपुर: शिवम जौहरी हत्याकांड में सूरी ट्रांसपोर्ट मालिक समेत चार आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाइप, रस्सी, हार्डडिसक बरामद, कन्हैया हौजरी मालिक की तलाश 

शाहजहांपुर, अमृत विचार: शहर में चर्चित सूरी ट्रांसपोर्ट के मुनीम शिवम जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हार्डडिस्क, फाइवर का पाइप, हाथ-पैर बांधने में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है। जबकि कन्हैया हौजरी का मालिक समेत अन्य लोग फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

बरेली परिक्षेत्र के बरेली के पुलिस महानिरीक्षक डा राकेश सिंह ने बताया मीडिया को बताया कि चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी अधीश जौहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा शिवम जौहरी उर्फ अंशुल अजीजगंज स्थित सूरी ट्रांसपोर्ट में मुनीम था। उसके बेटे पर नग चोरी का झूठा का आरोप लगाकर तारीन बहादुरगंज स्थित कन्हैया हौजरी में पीटकर हत्या कर दी थी।

उनकी तहरीर पर कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता, कुणाल अरोरा, शिवम गुप्ता, नीरज गुप्ता का एकाउटेंट, केशव, सूरी ट्रांसपोर्ट मालिक वंकिम सूरी व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सदर बाजार पुलिस को लगाया गया था। पुलिस टीम ने छावनी क्षेत्र में वीर अब्दुल हमीद यात्री शेड के पास से चार अभियुक्तों को गिरफतार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक वंकिम सूरी निवासी सिटी पार्क कालोनी रोजा, शिवम गुप्ता निवासी खलीलशर्की कोतवाली, गोविंद गुप्ता व राघव गुप्ता निवासी तारीन बहादुरगंज थाना सदर बाजार है। पुलिस ने घटना से संबंधित घटना स्थल पर लगा सीसीटीवी, डीवीआर की हाई डिस्क् फाइवर का पाइप, हाथ-पैर बांधने में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है। आईजी ने बताया कि कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता, कुनाल अरोरा आदि की तलाश की जा रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडे, एसओजी प्रभारी रोहित सिंह थे। 

 शिवम को तीन घंटे तक बेरहमी से पीटते रहे थे : ट्रांसपोर्ट से कन्हैया हौजरी नग गए थे, जो कम नग निकले थे। अभियुक्त शिवम गुप्ता की ट्रांसपोर्ट मालिक वंकिम सूरी से फोन पर बात हुई थी। 11 अप्रैल को को सुबह साढ़े दस बजे कन्हैया हौजरी का नौकर कुणाल 
शिवम जौहरी को लेकर हौजरी की दुकान पर ले गया।

चौथी मंजिल पर ले जाकर मुनीम को पिलर से बांध दिया था। फिर नौकरों ने उसकी प्लास्टिक के पाइप से दोपहर डेढ़ बजे तक पिटाई करते रहे, जबतक अधमरा नहीं हो गया है। जबकि कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट के मालिक वंकिम सूरी कुर्सी पर बैठकर आराम से उसकी पिटाई देखते रहे। शिवम कह रहा था, गायब नग की उसे कोई जानकारी नहीं है। 

डाक्टर ने दुकान में जाकर शिवम को देखा था: कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता के बड़े भाई पंकज गुप्ता के बेटे डा करन गुप्ता को फोन करके दुकान पर बुलाया गया था। करन गुप्ता जिला अस्पताल में सेवारत है। उन्होंने दुकान में आकर पिटाई से घायल शिवम जोहरी की पल्स आदि को देखा और जिला अस्पताल भेजने के लिए कहा।

शिवम को सीढ़ियों से उतारकर मकान की गली से कार में लादकर आमिर, विकास, केशव जिला अस्पताल ले गए थे। शिवम गुप्ता डाक्टर को अपने साथ बाइक पर बैठाकर  पहले अस्पताल ले गए थे। नीरज गुप्ता के कहने पर हौजरी की दुकान हाई डिस्क और कंप्यूटर को फार्मेट कर दिया। 

पीड़ित पक्ष को सुरक्षा दी जाएगी:आईजी: आईजी डा राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कन्हैया हौजरी के मालिक ने कानून को अपने हाथों में लिया है। यदि उनके नग गायब थे, उनको नग गायब होने की तहरीर थाने पर देनी चाहिए थी। शिवम की वर्वरता पूर्वक पिटाई की है। जो एक दुखद घटना है। वीडियो वायरल हुआ है, उसमें जो लोग दिख रहे है, उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

इस घटना को लेकर हौजरी मालिक ने पुलिस को गुमराह किया और घटना को छिपाने का प्रयास किया। यह एक बड़ी घटना है। ट्रांसपोर्ट के तीन कर्मचारियों को पहले पिटाई की थी और दो लोग अस्पताल में भर्ती है। अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए है कि नीरज गुप्ता को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।  

दो नौकर अस्पताल में भर्ती:  शहर के मोहल्ला अजीजंगंज निवासी रघुवीर और राम निवास जिला अस्पताल में भर्ती है। दोनों ने बताया कि सूरी ट्रांसपोर्ट पर काम करते है। 10 अप्रैल को कन्हैया हौजरी के मालिक ने अपनी दुकान पर सुबह 11 बजे बुलाया था। उसके साथ राहुल भी गया था। दुकान की तीसरी मंजिल पर ले जाकर हौजरी के मालिक और नौकरों ने पूछा कि गायब नग कहां है। तीनों नौकरों ने कहा था कि उनको नहीं मालूम है।

आरोप है कि नौकरों ने तीनों को लटकाकर पिटाई की थी। मकान की दरवाजे वाली गली से निकालते समय मालिक और नौकरों ने कहा था कि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार डालेंगे। कोतवाली में जाकर शिकायत की तो पुलिस ने नहीं सुनी और ट्रांसपोर्ट मालिक ने कन्हैया हौजरी में भेजा था।

चोरी का दोनों लोग झूठा आरोप लगा रहे थे। इस लिए चुपचाप घर पड़े थे और पता चला की पिटाई से शिवम जोहरी की मौत हो गई। पुलिस और जिला अस्पताल पहुंचे है। राहुंल के अधिक चोट न होने पर उसे भर्ती नहीं किया गया। एसपी एस आनंद से बताया कि इनकी तरफ से तहरीर मिलने पर एक और मुकदमा आरोपियों के खिलाफ लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: डीएम के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका तो भड़क उठे वकील, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार