पिथौरागढ़: पाइप लीकेज से बर्बाद हो रहे पानी का कोई सुधलेवा नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। सीमान्त में कहीं लोग पानी की दिक्कत झेल रहे हैं तो कहीं पाइप लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों में बर्बाद हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तारा सिंह ने बताया कि रई क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के पास कई दिनों से पाइप लीकेज हो रहा है।

पाइप लीकेज के कारण रोजाना कई लीटर जल बर्बाद हो रहा है। विभाग ने अभी तक इस का हल  नहीं निकाला है। लोगों का कहना है कि यह हाल तब है जब जिले में पहले से ही लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी लीकेज के कारण सड़क में जल भराव की समस्या पैदा हो रही है और आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से पाइप लीकेज दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई है। 

 

 

संबंधित समाचार