जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने शुक्रवार को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बीएसएफ जवान की पहचान राम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक रामकुमार बीएसएफ के 169 बैटालियन में था और उसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से कुपवाड़ा के ब्रनवारी इलाके में …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने शुक्रवार को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बीएसएफ जवान की पहचान राम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक रामकुमार बीएसएफ के 169 बैटालियन में था और उसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से कुपवाड़ा के ब्रनवारी इलाके में खुद को गोली मारी।

पुलिस ने कहा, प्राथमिक जांच में पता चला है कि जवान डिप्रेशन का शिकार था और उसे हाइपरटेंशन जैसी बीमारी भी थी। इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है।

संबंधित समाचार