काशीपुर: नमाज पढ़कर घर लौट रहे प्रधान के साथ मारपीट
काशीपुर, अमृत विचार। मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले ग्राम प्रधान के साथ गांव के ही एक जनप्रतिनिधि ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। ग्राम प्रधान मिस्सरवाला मोहम्मद आसिफ ने कुंडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की सांय वह जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर निकला तो मस्जिद के बाहर गांव के ही एक जनप्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसके पिता का नाम लेकर उस पर आरोप लगाये। प्रधान ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
