पीलीभीत: व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी तो दूसरे ही दिन प्रशासन ने प्लाट पर दिलवा दिया कब्जा

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

पीलीभीत, अमृत विचार। व्यापारी कपीश अग्रवाल की जगह पर भूमाफिया के द्वारा कब्जा करने के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से न्याय मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से तीन दिन के भीतर न्याय न मिलने पर लामबंद होते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। व्यापारियों की ओर से दी गई चेतावनी पर प्रशासन सतर्क हो गया। वहीं राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को व्यापारी को जमीन पर पुन: कब्जा दिलाया गया। इस पर व्यापार मंडल की ओर से राज्यमंत्री संजय गंगवार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 

शहर के बजरंग राइस मिल मालिक व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष कपीश अग्रवाल एक प्लॉट बीसलपुर रोड पर स्थित है। इस पर कुछ भू माफिया गुंडों ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल और प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सर्वसहमति ने निर्णय लिया गया कि अगर तीन दिन के भीतर इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करेगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक शिष्ट मंडल व्यापारी कपीश अग्रवाल को लेकर संगठन के संरक्षक राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात भी की। इस पर राज्यमंत्री की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल की चेतावनी के बाद शनिवार को पुलिस और राजस्व टीम ने प्लाट पर भूमाफियों के द्वारा किए गए कब्जे को खाली कराया। साथ ही व्यापारी कपीश अग्रवाल को पुन: कब्जा दिलाया। जिसके बाद प्लाट की बाउड्री कराई गई। न्याय मिलने पर व्यापार मंडल की ओर से किए गए आवाहन को वापस लिया। मिलने वालों में जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कपीश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अलाउद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष निर्मित अग्रवाल, सईद अहमद, हर्षल अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, प्रदीप कुमार, ताहिर अली, रेहान शम्सी, फराज शम्सी, नरेंद्र भारद्वाज, अनवर शम्सी, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: चुनाव में खलल डालने की साजिश! पुलिस ने एक दिन पहले शराब की खेप पकड़ी तो दूसरे दिन अवैध शस्त्र फैक्ट्री

 

संबंधित समाचार