हल्द्वानीः दिल्ली के सीएम केजरीवाल को समन देने के विरोध में AAP ने किया प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से समन देने का कड़ा विरोध किया है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने बुद्धपार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
 
धरने के दौरान आप के प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रही है। 

महिला मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार आप के बढ़ते कुनबे को देखकर पार्टी के लोगों को परेशान कर रही है। 

धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश संगठन सचिव चंदशेखर पांडेय, जिलाध्यक्ष राजीव लोचन, देवेंद्र कुमार, राकेश भट्ट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हर्ष सिरोही, श्रीकांत खंडेलवाल, दीपक पांडे, संजय कश्यप, मोहिनी देवी, विमला बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः दुग्ध उत्पादकों से गांव स्तर पर क्रय मूल्य में बढ़ोत्तरी, प्रति लीटर रु 43 की बजाय देने होंगे 45 रुपये

संबंधित समाचार