Haj Yatra 2023: हज यात्रा करने के लिए कोविड-19 की दोनों डोज जरूरी, निकल गई धनराशि जमा करने की पहली किस्त- जानें पूरा मामला
उधमसिंह नगर, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने वालों आजमीनों के लिए कोविड-19 को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें बताया गया है कि हज यात्रा करने वाले आजमीनों को वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी होगा। साथ ही यात्रा करने वालों की स्वास्थ्य जांच सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ही होगी, प्राइवेट अस्पतालों की जांच मान्य नहीं की जायेगी।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद की ओर से जारी निर्देश के बाद ईओ मो. मीसम ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले चयनित आजमीनों को फ्लाइट से एक माह पहले कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी है। कोविड की डोज न लेने से आजमीनों को यात्रा से वंचित रहना पड़ सकता है।
साथ ही बताया कि शनिवार को शेष धनराशि की दूसरी किस्त तय कर दी गई है। दूसरी किस्त के तौर पर 1468 चयनित प्रत्येक आजमीन को 1,70,000 के हिसाब से 24 अप्रैल तक धनराशि जमा करना होगा।
शेष धनराशि हवाई जहाज का किराया, सऊदी अरब के व्यय सहित अन्य खर्च तय होने के बाद जमा होगी। इसकी सूचना आजमीनों को पहले दे दी जाएगी। तीन किस्तों में रकम जमा करने की सहूलियत दी है। 81,500 की पहली किस्त जमा करने की तिथि 15 अप्रैल तक थी।
यह भी पढ़ें- Kedartal Trek: भारी बर्फबारी से तय नहीं कर सके 200 मीटर की दूरी, वापस लौटे महाराष्ट्र के Treker
