बरेली: आम तोड़ने को मना करने पर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक युवक को बच्चों को आम के बाग से आम तोड़ने को मना करना महंगा पड़ गया। बच्चों के परिजनों ने उसको जमकर पीटा और धारदार हथियार के हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आसपुर थाना भोजीपुरा निवासी 50 वर्षीय मोहन पुत्र पातीराम का आम का बाग है। वह आज अपने बाग में बैठा आम की रखवाली कर रह था। इस दौरान कुछ बच्चे उसके बाग में आम तोड़ रहे थे। जिसको उसने मना किया और बच्चों को वहां से भगा दिया। उसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप  से घायल  कर दिया। फिलहाल, उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा

संबंधित समाचार