बरेली: फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना भोजीपुरा ग्राम भुड़ा निवासी मीरा का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतिका के पिता बाबूराम ने बताया कि 5 साल पहले मीरा की शादी शिवम से हुई थी। शादी के एक साल बाद शिवम की मौत हो गई। जिसके बाद उसके छोटे भाई सुमित से मीरा की शादी कर दी गई। शादी के बाद से ही सुमित मीरा को परेशान करता था। बाबूराम ने सुमित पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- बरेली: आम तोड़ने को मना करने पर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार