बाजपुर: विवाहिता को पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने पति पर दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज कर मारपीट तथा पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की तहरीर भी कोतवाली में दी है। 

बुधवार को कोतवाली पहुंची ग्राम नंदपुर नरकाटोपा निवासी मुस्कान ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसका पति नवी हुसैन कोई काम-धंधा नहीं करता है। उसके साथ गाली-गलौत, अभद्र व्यवहार व मारपीट करता है।

बुधवार दोपहर दो बजे नवी हुसैन ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मायके से बाइक व दो लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणाों ने उसे बमुश्किल बचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार