चंपावत: परिवार की तीसरी पीढ़ी भी रहेगी देश की सेवा के लिए तैनात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा (चंपावत), अमृत विचार। देशीफार्म निवासी प्रणव कापड़ी का नेशनल डिफेन्स एकेडमी में चयन होने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रणव के पिता दिनेश कापड़ी पूर्व सैनिक हवलदार रह चुके हैं और माता दीपा कापड़ी गृहणी है। प्रणव की आरंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल कोटा एवं लखनऊ से हुई। उन्होंने कक्षा छह से 12वीं तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में पढ़ाई की।

 
आर्मी बैग्राउंड से आते हैं प्रणव 

प्रणव के दादा और नाना दोनों ही आर्मी के जवान रह चुके हैं। उनके दादा स्व. गंगा दत्त कापड़ी सेना में हवलदार थे। उन्होंने  वर्ष 1962 में चीन समेत 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में प्रतिभाग किया था। उनके दादा एवं पिता दोनों कुमाऊं रेजिमेंट की नौवीं बटालियन में कार्यरत रहे।

चंदनी निवासी नाना केदार दत्त भट्ट भी आईटीबीपी में निरीक्षक थे। गौरव सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक कर्नल बीडी जोशी, अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, हवलदार भूपाल भट्ट, बीबी पांडेय, डीडी कापड़ी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

 

संबंधित समाचार