बरेली: दो करोड़ से कैंट क्षेत्र की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, राज्य मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्रांतर्गत खस्ताहाल सड़कों की दशा जल्द सुधरेगी। सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दो करोड़ की धनराशि से सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए राज्य मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। अगले माह प्रस्तावित बोर्ड बैठक के बाद सड़क मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में करीब चार माह पूर्व छावनी परिषद की ओर से प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था।

कैंट क्षेत्रांतर्गत गांधी उद्यान से बीआई बाजार को जाने वाली मुख्य सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं। पांच किलोमीटर तक सड़क जगह- जगह से उधड़ चुकी है। वहीं, सदर, बदायूं रोड और भरतौल क्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हैं। आवाजाही में लोगों को परेशान होती है।

सड़कों की मरम्मत के लिए पूर्व में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया था। वहां से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर निकाला गया है। अगले माह प्रस्तावित बोर्ड बैठक के बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-विवेक सिंह, सीईओ, कैंट

ये भी पढ़ें- बरेली: जंक्शन पर बंदर कर रहे परेशान, सीएचआई ने निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लिखा पत्र

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज