Chardham Yatra 2023: मुख्यमंत्री पहुंचे मां यमुना मंदिर, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलते ही हुए भव्य दर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस शुभ अवसर पर मां यमुना मायके पहुंच चुके हैं। खरशालीगावं स्थित मां यमुना के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डोली यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। 

गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 पर खुले। गंगोत्री कपाट खुलने कि तैयारी शुक्रवार से ही चल रही थी। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली की विदाई देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। 

 

 

संबंधित समाचार