Twitter पर Blue Tick लेने के लिए सिर्फ सब्सक्रिप्शन लेना काफी नहीं, करनी होगी यह शर्ते पूरी
एलन मस्क के द्वारा ट्विटर का कार्यभार संभालने के बाद से ही ट्विटर सुर्खियों में बना हुआ हैं। बीते दिनों ट्विटर ने अकाउंट से ब्लू टिक को हटा दिया था। जिस के बाद कई लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई थी। हालांकि इस की घोषणा एलन ने बहुत पहले ही कर दी थी पर अब अगर आप सोच रहे है कि उन्हें मात्र पैसे देने से ब्लू टिक वापस मिल जाएगा तो ऐसा नहीं हैं।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि ट्विटर में ब्लू टिक लेने के लिए सिर्फ पेमेंट करके सब्सक्रिप्शन लेना ही काफी है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप कंपनी की कुछ शर्तों को पूरा नहीं करते तो भी आपको सब्सक्रिप्शन के बावजूद ब्लू टिक नहीं मिलेगा। आपको बताते हैं कि ब्लू टिक लेने के लिए किन किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
- अगर आपकी प्रोफाइल पूरी तरह से कंप्लीट नहीं है तो आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा। आपको अपना नाम भी सही तरीके से लिखना होगा।
- अगर आपने ट्विटर में अपनी फोटो की जगह किसी किसी पेट, जानवर, फूल या कोई दूसरी फोटो लगाई हुई है तो भी आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा।
- ट्विटर में ब्लू टिक लेने के लिए जरूरी है कि आपका अकाउंट कम से कम 30 दिन पुराना हो और यह एक्टिव भी होना चाहिए।
- प्रोफाइल के साथ आपको एक एक्टिव ईमेल-आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर देना भी जरूरी होगा।
- अगर आपने अपने ट्विटर अकाउंट में हाल ही के दिनों में कुछ बदलाव या एडिट किया है तो आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा।
- ब्लू टिक लेने के लिए आपके अकाउंट से किसी भी प्रकार की कोई गलत जानकारी पोस्ट नहीं होनी चाहिए। कम से कम 30 दिनों के अंदर तो इस तरह का कोई भी पोस्ट नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें : क्या सस्ता और अच्छा Computer खोज रहे हैं आप?, 10,449 में मिल रहा Desktop,जानें खासियत
