Heritage Walk In Ayodhya : प्राचीन विरासत से कराया रूबरू, शिक्षक और छात्र रहे मौजूद
अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के नेतृत्व में अयोध्या ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा से कोरियन पार्क तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।
अयोध्या की प्राचीन विरासत से रूबरू कराने के लिए रविवार को प्रातः व्यवसाय प्रबंध एवं उधमिता विभाग द्वारा आयोजित हेरिटेज वॉक का शुभारम्भ उन्होंने किया। यह वाॅक जैन मंदिर होते हुए कौशल्या घाट, लक्ष्मण घाट, झुनकी घाट, नागेश्वर नाथ से होकर कोरिया पार्क में समाप्त हुई। कुलपति ने बताया कि पौराणिक नगरी अयोध्या प्रभु श्रीराम की नगरी है। इसकी प्राचीन व समृद्ध विरासत को आमजन तक पहुॅचाना होगा।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ सर्वेश कुमार और व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि इस हेरिटेज वॉक से अयोध्या के प्राचीनतम स्थलों से भलीभाँति परिचित होंगे। हेरिटेज वाॅक से पहले ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा ज्ञानी द्वारा को अंगवस्त्रम भेंट किया। इस मौके पर शिक्षक एवं छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: आग लगने से दो किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जली
