महराजगंज में नेपाल सीमा पर 15 लाख कीमत की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस ने अपने संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महराजगंज जिला निवासी अमित मद्धेशिया (26) के रूप में हुई है।

सोनौली चौकी के प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी कर्मियों और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास एक व्यक्ति को रोका और उसके पास से हेरोइन बरामद की। सिंह ने कहा कि आरोपी लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन सौंपने के लिए भारत से नेपाल जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि उसके संपर्कों और जब्त नशीले पदार्थ के स्रोत के बारे में पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: फलाहारी बाबा को सरयू में दी गई जलसमाधि, संत ने 70 वर्षों से ग्रहण नहीं किया था अनाज

संबंधित समाचार