हल्द्वानी: सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन बढ़ा रहे मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आए दिन सड़कों पर खड़े वाहनों के चलते लोग हो रहे हादसों का शिकार

तमाम जागरूकता के बाद भी लोग यातायात नियमों का नहीं करते पालन 

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के प्रमुख सड़कों से लेकर चौराहों तक लोग अपने वाहनों को सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े कर के गायब हो जाते हैं। जिसके बाद वहां से निकलने वालों दूसरे वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लोग इन वाहनों के चलते दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। 

तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ट्रैफिक विभाग की ओर से जुर्माना और वाहनों को सीज कर रही है। इसके बावजूद लोग नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। इसके इतर शहर में वाहनों का बेतरतीब संचालन और सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है।

शहर के सिंधी चौराहा से लेकर कालू सिद्ध मंदिर तक आए दिन वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के किनारे पटरियों पर अपने वाहन खड़े कर लोग बजारों में खरीददारी के लिए चले जाते है। कई बार सड़कों पर चार पहिया वाहन खड़े होने के चलते जाम की समस्या बन जाती है और लोग हादसों का भी शिकार होने को मजबूर है।

बीते दिनों ही तिकोनिया के तरूण कुमार किसी काम से मंडी की ओर जा रहे थे तभी अचानक कालू सिद्ध मंदिर के विपरित वाली सड़क के किनारे खड़ी चार पहिया के चालक ने गेट खोल दिया। पीछे से आ रहे बाइक सावर तरुण गेट की चपेट में आने से पैर में गंभीर चोट आ गई।

सड़क पर खड़े इन बेतरतीब वाहनों से आए दिन लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। लेकिन प्रशासन की ओर से इनसे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे सड़क किनारे खड़े इन बेतरतीब वाहनों पर अंकुश लग सके। 

 

 

 

संबंधित समाचार