हल्द्वानी: इनडोर और आउटडोर खेलों का बढ़ाया गया प्रवेश शुल्क 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर के मिनी स्टेडियम एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ी करते अभ्यास

खिलाड़ियों से 6 से 10 माह तक का जमा कराया जाता शुल्क 

हल्द्वानी, अमृत विचार। खले प्रेमियों के लिए अब खेलना महंगा हो गया है, शहर के मिनी स्टेडियम एवं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर खेलों के प्रवेश शुल्क में इजाफा कर दिया गया है। यह फैसला खेल निदेशालय की ओर से लिया गया है, बड़े हुए दरों को स्टेडियमों में लागू कर दिया गया है। 

कुमाऊं मंडल के ऊर्जावान खिलाड़ी शहर के मिनी स्टेडियम के साथ ही गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे हुए है। लेकिन दूसरी ओर से खेल विभाग ने अभ्यास कर रहे इन खिलाड़ियों से 6 से 10 माह तक का शुल्क जमा कराया जाता है। इसके अलावा पंजीकरण शुल्क अलग से देना होता है।

लेकिन खेल विभाग की ओर से इन खिलाड़ियों को झटका देते हुए  प्रवेश शुल्क में इजाफा कर दिया गया है। इनमें इन खेलों को शामिल किया गया है, इनमें अंडर-16 तक स्वीमिंग के लिए पहले 1 हजार रुपये थे जो बढ़कर 15 सौ रुपये हो गया है, अंडर-16 से ऊपर स्वीमिंग के लिए पहले 15 सौ रुपये थे जो बढ़कर 2 हजार रुपये हो गया है, अंडर-16 तक इंडोर खेलों के लिए पहले 5 सौ रुपये थे जो बढ़कर 1 हजार रुपये हो गए है, अंडर-16 से ऊपर के लिए पहले 1 हजार रुपये थे जो बढ़कर 15 सौ रुपये हो गए है। जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दकी ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से प्रवेश शुल्क में वृद्धि का यह फैसला लिया गया। जिसे स्टेडियमों में लागू भी कर दिया गया है।    

 

संबंधित समाचार