रामनगर: भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नही कर पाई ममेरी बहन     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। शनिवार की रात नगर के लोगों के लिए दुखभरी खबर लेकर आई । जहां ममेरे भाई की मौत की खबर सुनकर बहिन भी इस दुनियां को अलविदा कह गयी। बताया जाता है नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई  52 वर्षीय देवेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे।

जहां उनकी हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर जैसे ही रामनगर  उनके मामा की बेटी (ओमकार तेल वालो की पुत्रवधू) स्वाति अग्रवाल 45 को मिली तो वह इस आघात को सहन नही कर पाई और हृदय गति रुक जाने से उनका भी निधन हो गया।

स्वाति अग्रवाल अपने पीछे पति विशाल अग्रवाल व एक पुत्र एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ कर चली गयी। एक साथ ममेरे भाई बहन की मौत की  खबर से जहाँ दोनो परिवारों में कोहराम मच गया वही स्थानीय नागरिक भी इस अनहोनी से काफी दुखी दिखाई दिए।दोनो का अंतिम संस्कार रामनगर विश्राम घाट पर अलग अलग समय पर कर दिया गया लोगो ने अश्रुपूरित नेत्रो से दोनों को अंतिम विदाई दी।

संबंधित समाचार