शाहजहांपुर: पुलिस ने कन्हैया हौजरी मालिक को भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट के मुनीम शिवम जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने जेल भेज दिया। आरोपी नीरज गुप्ता को पुराना पोस्टमार्टम हाउस के निकट अस्थायी जेल में रखा गया है।

चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी अधीश जौहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा शिवम गुप्ता अजीजगंज में स्थित सूरी ट्रांसपोर्ट पर मुनीम था। 11 अप्रैल हो नग चोरी के आरोप में तारीन बहादुरगंज में स्थित कन्हैया हौजरी की चौथी मंजिल के गोदाम पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सूरी ट्रांसपोर्ट मालिक वंकिम सूरी, कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गई थी।

पुलिस ने पहले ट्रांसपोर्ट मालिक वंकिम सूरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। जबकि मुख्य आरोपी कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता समेत तीन लोग फरार चल रहे थे। नीरज गुप्ता का  गुरुग्राम जिले का एक अस्पताल का वीडियो भर्ती का जारी हुआ था। पुलिस हरकत में आ गई थी।

सीओ सिटी वीएस वीर कुमार सिंह ने बताया कि सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नीरज गुप्ता सीतापुर रोड पर नवनीत राइस मिल के सामने खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नीरज गुप्ता का डाक्टरी परीक्षण कराके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसको जेल भेज दिया गया। उसे पुराना पोस्टमार्टम हाउस के निकट अस्थायी जेल में रखा गया है। पुलिस दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम आरपी सिंह, सिपाही नरेश कुमार, अनुज कुमार थे।

यह भी पढ़ें- सपा के लिए बड़ा झटका: शाहजहांपुर से प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल

संबंधित समाचार