हल्द्वानी: रात शराब पीकर हंगामा, सुबह पेड़ से लटका मिला
हल्द्वानी, अमृत विचार। रात में शराब पीकर अधेड़ ने घर में जमकर हंगामा किया। नशे में उसने घर के लोगों को भी बाहर निकाल दिया। अगली सुबह जब परिजन उठे तो उसे आम के पेड़ से लटकता देखा। उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां 7 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
श्याम बस्ती महराजपुर किच्छा निवासी दलीप मंडल (52) पुत्र स्व. कालीपद मंडल पेशे से मजदूर थ। बताया जाता है कि बीती 16 अप्रैल की रात दलीप शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद हो गया। नशे में धुत दलीप ने परिवार को जबरन घर से निकाल दिया।
जिसके बाद परिजन पड़ोसी के घर में सोए और दलीप खुद घर में अकेला सो गया। अगली सुबह पड़ोसी के घर में सो रहे परिजन उठे तो उनके होश फाख्ता हो गए। दलीप आम के पेड़ के पर लटका था और तड़प रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां एक हफ्ता चले उपचार के बाद रविवार रात दलीप की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
