Khatima News: गुलदार के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिये मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम झाउपरसा के कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा है कि गुलदार दस माह में तीन बार ग्रामीणों को निवाला बना चुका है।
मंगलवार को झाउपरसा के ग्रामीणों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों को कहना है कि कई वर्षों से गांव गुलदार की आराम गाह बन गया है। गुलदार तीन बार ग्रामीणों को निवाला बना चुका है। जिससे गांव में दहशत व्याप्त है।
गुलदार के भय के कारण लोग मजदूरी करने गांव से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। जिससे आर्थिक स्थित गंभीर हो गई है। गांव के अधिकांश लोग खेती कर गुजर बसर करते हैं। सिंचाई विभाग का पानी क्षेत्र में भर जाने से उनकी खेती नष्ट हो जाती है।
उनका कहना है कि उनकी तीसरी पीढ़ी यहां जीवन यापन कर रही है। गांव के सभी ग्रामीण भूमिहीन हैं। मांग की कि जिस भूमि में वह खेती कर रहे हैं उसका नियमतीकरण किया जाए और सिंचाई विभाग को पानी भरने से रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में रामपाल, रतन, कांता प्रसाद, अशोक, राजू आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: उच्च शिक्षा में वित्त नियंत्रक का पद खाली होने से पेंशनर परेशान, फरवरी से नहीं हुई नियुक्ति
