हल्द्वानी: कालीचौड़ जा रहे दोस्त हादसे का शिकार, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के पास अनियंत्रित हुई मोटरसाइिकल

सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई युवक की मौत

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से कालीचौड़ मंदिर जाने की बात कहकर निकले बाइक सवार दोस्त हादसे का शिकार हो गए। एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 पुलिस के मुताबिक दमुवाढूंगा के टीनशेड निवासी विजय मौर्य (20) अपने पिता बालजीत मौर्य के साथ मजदूरी करता था। सोमवार को वह घर से कालीचौड़ मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। विजय के साथ बाइक में उसके दो दोस्त भी थे। बताया जा रहा है कि कालीचौड़ मंदिर और सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के बाद विजय ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर रपट गई।

दुर्घटना में विजय के सिर पर चोट लग गई। पुलिस की मदद से विजय को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान विजय की मौत हो गई। विजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

संबंधित समाचार