बहराइच : दुकान में घुसे बदमाशों ने व्यवसाई से मांगी रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात के कृषि भवन के पास संचालित ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में सोमवार रात को दो बदमाश पहुंच गए। सभी ने मालिक से 50 हजार की रंगदारी मांगते हुए दुकान में कुर्सी और मेज पलट दी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सभी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यवसाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली देहात के ढपालीपुरवा निवासी हमीदुद्दीन पुत्र सलीम की कृषि भवन के निकट बुद्धा ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करते हैं। ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा कृषि भवन में कृषि यंत्रों की सप्लाई करते हैं। मंगलवार रात को व्यवसाई दुकान में बैठा था। रात 8.32 बजे दो लोग पहुंचे। सभी ने 50 हजार रूपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मेज और कुर्सी पलट  दिया। रंगदारी की रकम न देने पर अतीक जैसा हाल करने की धमकी दी। बदमाशों की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने रात में ही कोतवाली देहात, सीओ सिटी और एएसपी नगर को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि जांच चल रही है। धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Share Market Open: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, आज किन शेयरों में हो रहा नुकसान

संबंधित समाचार