पटना, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक-एक न्यायाधीश का तबादला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पटना उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक-एक न्यायाधीश का अन्य उच्च न्यायालयों में तबादला किया गया है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर स्थानांतरित किया गया।

इसी तरह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरण का स्थानांतरण कर जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : दिल्ली सरकार 2000 से अधिक डिजिटल कक्षाएं विकसित करेगी, परियोजना के लिए निविदा जारी 

संबंधित समाचार