Ramnagar News: रामनगर वन प्रभाग में मिला मादा हाथी का शव, शरीर पर मिले घाव के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज क्षेत्र के धूलवा वीट इलाके में गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक मादा हाथी का शव जंगल में दिखाई दिया जिसके बाद वन कर्मियों ने इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। 

सूचना पर विभागीय अधिकारी पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे। कोसी रेंज के रेंजर शेखर चन्द्र तिवारी ने बताया कि मादा हाथी की उम्र 25 से 30 वर्ष है और उसके शरीर में कुछ घाव के निशान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की की गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में मादा हाथी के शव को दफनाने की कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार