वाराणसी : गंगा सप्तमी पर मां गंगा का हुआ दुग्धाभिषेक, उतारी गई आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी , अमृत विचार। गुरुवार को वैसाख सप्तमी माँ गंगा के उत्पत्ति दिवस  के उपलक्ष्य में केंद्रीय देव दीपावली महासमिति वाराणसी के मार्गदर्शन, गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट वाराणसी के संयोजन एवं श्री हठीले हनुमानजी सेवा समिति के सहयोग से  में खिड़किया घाट (नमो घाट) पर सायं 6 बजे माँ गंगा का दुग्धाभिषेक करने के उपरान्त 101 बत्तियों से  भव्य आरती उतारी गयी। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि राजा भगीरथ के तपस्या से प्रसन्न होकर माँ गंगा भगवान ब्रह्मा के कमण्डल से निकलकर भगवान शिव की जटाओं पर विराजमान हुई । इसी कारण भगवान शिव का नाम गंगाधर भी पड़ा। आगे कहा कि माँ गंगा  गंगा सप्तमी से 32 दिन बाद गंगा दशहरा के दिन राजा सगर के पुत्रों को तारण हेतु धरती पर आई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्मल गंगा जन अभियान,गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे सप्त आंदोलनों में एक निर्मल गंगा जन अभियान के वाराणसी के जिला प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि  माँ गंगा के निर्मलता, अविरलता, जल शुद्धि  एवं तट की स्वच्छता के कार्यक्रम गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के दोनों तटों पर गायत्री साधक अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता का प्रचार प्रसार का कार्य करते रहते है इसी कड़ी में आज गंगा सप्तमी के अवसर पर माँ गंगा का दुग्धाभिषेक करने के उपरांत गायत्री परिवार से जुड़ी बहनों  ने माँ गंगा की 101 बत्तियों से आरती उतारने के उपरांत उपस्थित लोगों ने भी माँ गंगा की भव्य आरती उतारी ।

हनुमान जी जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य वागीश दत्त मिश्र बृजकिशोर यादव(महंत जी), अवधेश शुक्ला,(मेजर साहब),मूसे यादव,चंद्रशेखर जायसवाल,गुड्डु पाल,राजू जायसवाल,राजू कन्नौजिया, अमन टण्डन,जिया लाल सोनकर,नंदलाल यादव,श्रीमती गीता श्रीवास्तव,किरण तिवारी, नवनीता उपाध्याय, भावना सिंह, पूनम सिंह,रंजना तिवारी, रीता तिवारी,विभा राय, रीता देवी, शीला देवी, नुपूर श्रीवास्तव, कुमारी प्रिया श्रीवास्तव, शाम्भवी सहाय एवं मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव आदि ने मां गंगा के दुग्धाभिषेक एवं आरती में  भाग लिया ।


ये भी पढ़ें - प्रयागराज: पुलिस की तरफ से नामित ना करने पर भी पीड़ित के बयान के आधार पर जारी हो सकता है समन आदेश

संबंधित समाचार