Snowfall in Kedarnath: केदारनाथ मे भारी बर्फबारी से यात्रा पर लगा ब्रेक, जानें कब से पुन: शुरू होगी यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। केदारनाथ में तेज बारिश और बर्फबारी के कारण चार धाम यात्रा को 30 अप्रैल तक के लिए रोक दिया गया है। खराब मौसम के कारण यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर रुकने की अपील की है। पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें। 

रुद्रप्रयाग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश हो रही है। 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ धाम यात्रा को दो दिन बाद खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: महाविद्यालयों में तैनात अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ेगा, उच्च शिक्षा निदेशालय ने भेजा प्रस्ताव

संबंधित समाचार