हल्द्वानी: काठगोदाम पुलिस ने 5 बदमाशों को किया जिलाबदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बदमाशों पर काठगोदाम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 5 बदमाशों को पुलिस ने जिलाबदर कर जिले की सीमा से बाहर खदेड़ दिया गया है। जबकि 4 बदमाशों के खिलाफ न्यायालय में गुंडा एक्ट की रिपोर्ट पेश की गई है। इन शातिर अपराधियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में कई केस दर्ज हैं।  
   

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी अजय कुमार आर्या उर्फ गोलू निवासी मल्ला दमुवाढुंगा पर 3 मुकदमे, मोहित चौहान उर्फ गिल्लू निवासी शिवालिक बिहार पर 2 केस दर्ज हैं। इनके अलावा संजू उर्फ गंजू निवासी कुमाऊ कालोनी दमुवाढूंगा, आयूब अली निवासी बद्रीपुरा और शहादत हसन निवासी नियर रामलीला ग्राउंड शीशमहल के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

इन्हें रविवार को जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। साथ ही अगले 6 माह तक जिले में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा 4 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए न्यायालय में रिपोर्ट पेश की गई है।

संबंधित समाचार