रुद्रपुर: ठेकेदार पर महिला मजदूर की मजदूरी न देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। बिलासपुर की एक महिला ने ठेकेदार पर दिहाड़ी में गेहूं की कटाई कराने के बाद पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। महिला ने पैसा मांगने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अहमदाबाद बिलासपुर निवासी अफसाना ने सोमवार को पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बागवाला में एक खेत में गेहूं कटाई होनी थी। गेहूं कटाई के लिए ठेकेदार 45 मजदूरों को प्रतिदिन 450 रुपये दिहाड़ी के हिसाब से ले गया। सभी मजदूरों ने करीब 10 दिन तक गेहूं की कटाई की।

इसके बाद जब दिहाड़ी मांगी तो ठेकेदार गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने लोगों से मजदूरों पर हमला कराया। जिससे वह लोग चोटिल हो गए थे। अफसाना के मुताबिक ठेकेदार पर करीब 45 हजार रुपये हैं, लेकिन वह नहीं दे रहा है। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार