Kashipur News: बिना लाइसेंस मांस बेचना युवक को पड़ा भारी, नगर निगम ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

काशीपुर, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से भैंस का मांस बेच रहे एक युवक से 70 किलो मांस जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक हैंडल कैरी बैग भी जब्त किए।

जन शिकायत पर नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने नगर निगम टीम के साथ वार्ड 22 में एक मकान में अवैध रूप से बिना लाइसेंस भैंस का मांस बेच रहे ठाकुरद्वारा निवासी तौफीक को 70 किलो मांस के साथ दबोच लिया।

नगर निगम द्वारा अहाते के बाहर बिना ट्रेड लाइसेंस के अवैध रूप से मीट की बिक्री करने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने व सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने को लेकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की है। 

नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि भैंस के मांस बिक्री के लिए निर्धारित स्थान पर विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए गए हैं। निर्धारित स्थान व बिना लाइसेंस मांस बेचना अवैध है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, जितेंद्र कुमार, विक्रांत यादव, मदनलाल, राजेश व पीआरडी जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: अस्पताल पहुंचने से पहले किसान की मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार