Kangana in Haridwar: हरि के द्वार पहुंची बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने प्रशंसकों को अपनी देहरादून और हरिद्वार यात्रा की झलकियां इंस्टाग्राम की स्टोरी के माध्यम से दिखाई, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया, पूजा-अर्चना की और स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेते नजर आई। अपनी इंस्टाग्राम में उन्होंने एक स्टोरी री-शेयर करी जिसमें  वह देहरादून में समय बिताते हुए दिखाई दी।  

WhatsApp Image 2023-05-02 at 11.45.59

एक फोटो में कंगना अपने दोस्तों के साथ एक कमरे के अंदर बैठी हैं। उसमें वह बातचीत साझा करते हुए व  मुस्कुराते हुए नजर आए।

WhatsApp Image 2023-05-02 at 11.46.00 

एक अन्य फोटो में कंगना जमीन पर बैठी एक साधु की बात सुन रही हैं। साड़ी पहनी अभिनेत्री साधु की बात ध्यान से सुनते नजर आई। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हरिद्वार में दक्षिण कालीपीठ में महामंडलेश्वर महाराज जी का आशीर्वाद, स्नेह और प्रवचन सुनने का सौभाग्य मिला।" हरिद्वार सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर का मूल निवास है। 

WhatsApp Image 2023-05-02 at 11.46.00

कंगना को एक अन्य तस्वीर में अपनी साड़ी के ऊपर एक ग्रे शॉल पहने हुए एक मंदिर के अंदर प्रार्थना करते देखा गया था। कंगना के गले में माला भी थी।

WhatsApp Image 2023-05-02 at 11.46.01

अगली तस्वीर में, कंगना सिर झुकाए, आंखें बंद करे और हाथ जोड़े नजर आई। उन्होंने लिखा, "महाराज जी ने मुझे रुद्राक्ष माला भेट की। 

WhatsApp Image 2023-05-02 at 11.46.01

आखिरी तस्वीर में केसर फालूदा कुल्फी की प्लेट का क्लोज-अप शॉट दिखने को मिला। कंगना ने लिखा, "@umesh_mla भैया थैंक यू फॉर क्लॉक टावर के सामने वाली केसर फलूदा कुल्फी।" उसने एक 'यम!' फोटो का जीआईएफ भी साझा किया गया।

WhatsApp Image 2023-05-02 at 11.46.02

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता