Viral Video: लॉन्ग ड्राइव पर निकला बछड़ा, यातायात के नियमों का किया पालन, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो दिल को खुश कर देते हैं। इन वीडियो को देखकर आप भी अच्छा महसूस करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बछड़े का कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बछड़ा कार की फ्रंट सीट पर बैठकर मजे से घूमता नजर आ रहा है। यूं तो ये वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं एक बछड़ा आराम से कार के अंदर आगे की सीट पर बैठा नजर आ रहा है। खास बात यह है कि, इस दौरान बछड़ा सीट बेल्ट भी लगाया हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा नजारा यूजर्स के दिल को खूब पसंद आ रहा है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ड्राइविंग सीट पर एक महिला खुद बैठी हुई है, जिसकी बगल वाली सीट पर बछड़ा आराम से बैठा हुआ है। बड़ी बात ये है कि बछड़े ने सीट बेल्ट भी लगा रखी है। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @Patekar_in नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'गाड़ी में कुत्तों को घुमाते हुए तो बहुत लोगों को देखा होगा, गौमाता को घुमाते हुए पहली बार देख रहा हूं। नमन है इस बहन को देखते हैं कितने लोग लाइक करते हैं। जय गौ माता, जय गोविंदा।' वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुत्ते, बिल्ली बहुत घूम लिए औब बछड़े की बारी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, काफी अद्भुत नजारा है।'

ये भी पढे़ं- Nikay Chunav 2023 : मेयर को लेकर भाजपाई घर-घर, कांग्रेसी मेहनत का चढ़ा रंग, सपा की आंतरिक कलह सड़क पर आई