हल्द्वानी: वार्डों में लगेगी बायोमैट्रिक हाजरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के सभी वार्डों में जल्द बायोमैट्रिक मशीन लगेगी। फील्ड कर्मचारियों की इनमें उपस्थिति दर्ज होगी। नगर निगम से इसे ऑपरेट किया जाएगा। बायोमैट्रिक मशीन से अनुपस्थति कर्मचारियों की तत्काल जानकारी प्राप्त होगी और वार्ड में होने वाले कार्य भी समय पर होंगे।

लोगों की शिकायत आ रही थी कि फील्ड कर्मचारी वार्ड में उपस्थित नहीं रहते हैं। इस कारण सफाई और अन्य कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं। निगम इन दिनों की बायोमैट्रिक मशीन लगाने की प्रक्रिया में लगा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी वार्ड में बायोमैट्रिक मशीन के जरिए अब फील्ड कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होगी। 15 दिन के भीतर मशीन लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।   

 

संबंधित समाचार