Bajpur News: धार्मिक स्थल के चंदे की जानकारी लेने पर हमला, दो लोगों की हालत गंभीर, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। केलाखेड़ा में धार्मिक स्थल के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। रत्ना मढै़या थाना केलाखेड़ा निवासी भूरा पुत्र सराफत अली ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 10 बजे उसका बेटा रियाज अली व भांजा साकिब अली रत्ना मढैया स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर चंदे का हिसाब कर रहे थे। 

आरोप है कि रियाज ने जब मस्जिद के सदर अरमान खां उर्फ गुड्डू पुत्र बाबू खां से पिछले चंदे के बारे में जानकारी ली तो वहां बैठे अनवर अब्दुल्ला खां पुत्र अकरम खां व रिजवान, रहमान, अरमान खां उर्फ गुड्डू पुत्र बाबू खां गाली-गलौज कर हमलावर हो गए। इसी बीच बाबू खां पुत्र भूरे खां, शाहेरूम उर्फ टोनी पठान पुत्र स्व.अकमल खां व रहीश अहमद पुत्र नसीर अहमद आदि लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर आ धमके और इन लोगों ने भी रियाज अली व साकिब पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर भीड़ एकत्र हो गई जिसके चलते आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

घायलों को पुलिस के माध्यम से सीएचसी बाजपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रियाज अली को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने तहरीर में यह भी कहा कि रहीश अहमद व शाहेरूम उर्फ टोनी द्वारा पूर्व में भी उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। टोनी पठान ने जमीन जोतने देने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Dineshpur News: 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार