Dineshpur News: 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
दिनेशपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दो लोगों को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें लखविन्दर सिंह निवासी डाम अन्दर तिलपुरी नं-02 थाना दिनेशपुर को वहद वन विभाग की चुंगी डाम तिलपुरी से 20 लीटर कच्ची शराब साथ गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें- Dineshpur News: बदहाल सड़क की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
दूसरे अभियुक्त को बिन्दुखेड़ा जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए सुखलाल निवासी भुक्सौरा जिला रामपुर उप्र हाल निवासी जयनगर नं- 01 थाना दिनेशपुर को 20 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
