Kashipur News: होटल और मॉल में मारा छापा, अनियमितताएं मिलीं, 10 कैफे संचालकों को नोटिस थमाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर के एक होटल व मॉल में पुलिस के साथ छापा मारा। होटल में कुछ अनियमितताएं मिलने पर फटकार लगाई गई। वहीं मॉल में कैफे संचालक टीम को देख भाग खड़े हुए।

मंगलवार को सीओ वंदना वर्मा व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी बसंती आर्या ने आवास विकास स्थित एक होटल में छापा मारा। जहां पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी लेने के बाद रजिस्टर व अन्य कागजों की जांच की। 

टीम को कुछ अनियमितताएं मिली। जिस पर टीम ने होटल संचालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं होटल में चेकिंग के दौरान पुलिस को होटल से सटे एक कमरे में दो संदिग्ध युवक भी मिले, जिनके पास से पुलिस को कुछ संदिग्ध दस्तावेज, कम्प्यूटर व एक छोटा प्रिंटर मिला। 

यह भी पढ़ें- Dineshpur News: 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

 

पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दस्तावेज बनाने का कार्य करते हैं। बारिश के कारण कमरे पर ही कार्य कर रहे थे। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इसके बाद टीम ने बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में भी छापा मारा। जिससे मॉल में कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया। 

कुछ संचालक कैफे बंद कर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवतियों व युवकों को लेकर पूछताछ भी की। वहीं कैफे सीज करने की तैयारी कर रही पुलिस ने मौके पर तहसीलदार युसूफ अली को भी बुला लिया। जिन्होंने नियमानुसार कैफे सीज करने की प्रक्रिया अपनाने को कहा। 

बाद में पुलिस ने कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके कैफे पर नोटिस भी चस्पा कर दिया और कैफे संचालकों को कैफे संचालन से संबंधी जरूरी कागजात पुलिस को दिखाने के बाद ही कैफे खोलने की चेतावनी दी। पुलिस ने कैफे के शीशे पर कवर की गई फ्लेक्सी को भी हटा दिया। 

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि जन शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व स्थानीय पुलिस ने एक होटल व मॉल में छापा मारा था। दस कैफे संचालकों को संचालन संबंधी जरूरी कागजात उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा। वहीं होटल संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Bajpur News: धार्मिक स्थल के चंदे की जानकारी लेने पर हमला, दो लोगों की हालत गंभीर, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार