हल्द्वानी: हर रोज 10 मिट्रिक टन प्लास्टिक कूड़ा डंप हो रहा है ट्रंचिंग ग्राउंड में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में हर दिन लगभग 10 मिट्रिक टन प्लास्टिक कूड़ा डंप हो रहा है। इसके निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। हालांकि ग्राउंड में लीगेसी प्लांट लगाया गया है, लेकिन इससे भी प्लास्टिक के कूड़े का पूरा निस्तारण नहीं हो रहा है। आग लगने का मुख्य कारण भी ग्राउंड में डंप हो रहा है कूड़ा है।  

ट्रंचिंग ग्राउंड में एक दिन में 130 मिट्रिक टन कूड़ा डाला जाता है। इसमें दस मिट्रिक टन हर रोज प्लास्टिक का कूड़ा पड़ रहा है। ग्राउंड में डंप हो रहे प्लास्टिक कूड़े का सदपयोग नहीं हो रहा है। प्लास्टिक कूड़ा आग लगने पर पर्यावरण को दूषित कर रहा है। इधर नगर निगम इसके निस्तारण की पूरी व्यवस्था करने में लगा है।

मगर जो प्रयास किए जा रहे हैं। वह फिलहाल न काफी साबित हो रहे हैं। हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल, लालकुवां, भवाली का कूड़ा यहां डाला जाता है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार कांडपाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में हर रोज करीब 10 मिट्रिक टन कूड़ा डाला जाता है। इसके निस्तारण के लिए लीगेसी प्लांट लगाया है, जो प्लास्टिक के कूड़े का भी निस्तारण करता है। 

 

संबंधित समाचार