हल्द्वानी: टेप और मोबिल ऑयल लगाकर छिपा देता था अपनी कार का नंबर ताकि......

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल पंपों से कार की टंकी फुल कराने के बाद भाग निकलने वाला पेट्रोल पंप मालिक के हत्थे चढ़ गया। पता लगा कि शहर में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पेशे से कसाई है। गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल लिया और सभी के पैसे वापस कर अपनी जान छुड़ा ली। 
 

बता दें कि बीते सोमवार रात इस कसाई ने रामपुर रोड स्थित फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन पर अपनी कार की टंकी फुल कराई और भाग गया। कसाई ने 4 हजार रुपए का पेट्रोल डलवाया था। मामले में पंप मालिक मदन मोहन जोशी ने टीपीनगर पुलिस चौकी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस आरोपी को तलाश नहीं पाई।

जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की कार पर शोरूम का नाम देखा। वह शोरूम पहुंच गए और पता लगा कि उनके शोरूम से इस नंबर की सिर्फ 1 कार बिकी है। शोरूम से मिले पते पर पड़ताल के बाद पता लगा कि आरोपी पेशे से कसाई है। जिसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

चौकी लाते ही आरोपी के तेवर ढीले पड़ गए। जेल जाने की नौबत आई तो आरोपी ने पैसे वापस करना ही मुनासिब समझा। जिसके बाद पता लगा कि आरोपी इस तरह की घटना दो और पेट्रोल पंप पर अंजाम दे चुका है। उसने सभी के पैसे लौटाए और खुद को जेल जाने से बचा लिया। 

संबंधित समाचार