अयोध्या: गर्मी शुरू लेकिन अधूरे पड़े हैं अमृत सरोवर, बंद पड़ा है काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या/अमृत विचार। अमृत सरोवरों के निर्माण को लेकर जिम्मेदार जो चाहे डंका पीटे लेकिन हकीकत बिल्कुल इतर है। लाख कवायद के बाद भी अभी तक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत में सरोवरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। विकासखंड मिल्कीपुर अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों में 154 अमृत सरोवर बनना था। जिनमें मात्र 16 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाए जाने की शुरुआत हुई वह भी पूर्ण नहीं हो सका है।

बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा जहां सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो अमृत सरोवर बनाए जाने का आदेश जारी किया था। विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों में 154 अमृत सरोवर बनाया जाना था लेकिन 77 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर न बनाकर मात्र 16 ग्राम पंचायतों में ही केवल एक-एक अमृत सरोवर बनाए जाने की शुरुआत की गई। 

एपीओ मनरेगा आनस खान ने बताया की शासन द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो अमृत सरोवर बनाए जाने का निर्देश दिया गया था लेकिन पर्याप्त भूमि न मिलने पर मात्र 16 ग्राम पंचायतों में ही दो की जगह एक अमृत सरोवर बनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी अमृत सरोवर पूर्ण रूप से बनकर तैयार नहीं हुआ है कुछ न कुछ कमियां अभी रह गई है। बताया कि अधूरे सरोवर शीघ्र ही पूरे कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या निकाय चुनाव: शहरी दो बार दबाएंगे ईवीएम, निकायों में 134 टेबल पर होगी मतगणना

संबंधित समाचार