हल्द्वानी: फोन पर आई मौत की खबर, बेटे ने खा लिया है जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन बच्चों के पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार को फोन पर मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। उसे एक दोस्त ने जहर खाने से रोकने की नाकाम कोशिश भी की। खटीमा से रेफर किए गए युवक की यहां एसटीएच में मौत हो गई। 
 

डेरीघाट झनकट खटीमा निवासी लाला राम (27) पुत्र ओम प्रकाश अपनी पत्नी व 3 बच्चों के साथ रहकर यहां एक ईंट भट्टे पर काम करता था। बताया जाता है कि शुक्रवार को लाला राम ने ईंट भट्टे पर जहर खा लिया। जिस वक्त यह हुआ, वहां एक दोस्त भी मौजूद था। उसने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह जहर निगल चुका था।

आनन-फानन में वह लाला को खटीमा स्थित सरकारी अस्पताल ले गया और परिवार फोन पर घटना की जानकारी दी। हालत नाजुक होने पर उसे खटीमा से एसटीएच रेफर कर दिया और यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लाला प्राणघातक कदम क्यों उठाया, परिजन भी इसका जवाब नहीं दे सके। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज