रुद्रपुर: कंपनी ने सब वेंडर पर लगाया मशीन हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की नामी गिरामी कंपनी ने अपनी ही सब वेंडर वर्क्स लिमिटेड पर पावर प्रेस मशीन हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता वरिष्ठ प्रबंधक का आरोप था कि वेंडर को मशीन किराए पर दी थी, मगर समयावधि निकलने पर आरोपी ने मशीन वापस नहीं की और न ही किराया दिया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिडकुल सेक्टर-नौ स्थित एलजी बालकृष्णन एंड ब्रोस लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एचएस कन्याल ने बताया कि कंपनी शिमला पिस्तौर स्थित मैसर्स बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स के स्वामी अनिल सिंह को वर्ष 2017 में अपना सब वेंडर नियुक्त किया था। इसके बाद जॉब वर्क का काम करने के लिए मशीन दी गयी थी। एक मई 2017 को समयावधि समाप्त होने के बाद मशीन का शेष किराया अदा नहीं किया गया।

जब मशीन वापस नहीं करने पर कई बार कंपनी के स्वामी को मशीन और बकाया भुगतान करने का दबाव बनाया गया तो इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक द्वारा मशीन देने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप था कि 14 फरवरी 2023 को पुन: दबाव बनाया गया तो फिर धमकी दी गई। 16 फरवरी को जब इस संबंध में सिडकुल पुलिस चौकी एवं आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।  

संबंधित समाचार