हल्द्वानी: फोन और डाक से आईजी को भेजी 480 शिकायतें, 278 निपटाईं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जनता दरबार में लगा शिकायतों को अंबार, अधिकांश निपटाई

दरबार में सबसे ज्यादा 268 शिकायतें आईं ऊधमसिंहनगर से 

हल्द्वानी, अमृत विचार। आईजी के जनता दरबार में शनिवार को शिकायतों का अंबार लग गया। उपस्थित होकर, फोन से और डाक के जरिये लोगों ने कुल 480 शिकायतें डीआईजी के समक्ष रखीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

आईजी डॉ.नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि जनता दरबार में पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराई गईं। रुद्रपुर के प्रशान्त कपूर ने अपने किरायेदार राकेश कुमार मौर्या पर लगभग 25 लाख रुपए धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

जबकि तल्ली बमौरी निवासी हरीश मेहता ने जमीन खरीद फरोख्त के मामले में शिकायती की। उन्होंने बताया, नैनीताल जिले से 196, ऊधमसिंहनगर से 268, अल्मोड़ा से 10, पिथौरागढ़ से 5 और चम्पावत से 1 शिकायत मिली। कुल आईं 480 शिकायतों से 278 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। 

 

संबंधित समाचार