नगर निकाय चुनाव: पीलीभीत में 198 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
पीलीभीत, अमृत विचार। नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद चुनने के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। बेनहर स्कूल में प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। पहले दिन 198 कार्मिकों ने मतदान किया। 98 वोट नगर पालिका अध्यक्ष और 100 वोट सभासद उम्मीदवारों के लिए डाले गए। 8 मई को पोस्टल बैलेट से बचे हुए कार्मिकों मतदान होगा।
जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए 11 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए चिन्हित किए गए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण शनिवार को बेनहर स्कूल में शुरू हुआ। पहली पाली का प्रशिक्षण सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली।
वहीं प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण में शामिल कार्मिकों का चुनाव डीपीआरओ वाचस्पति झा के निर्देशन में पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया। जिनका नाम निकायों की मतदाता सूची मे शामिल है। दो पालियों में सम्पन्न हुए पहले दिन के प्रशिक्षण में कुल 198 कार्मिकों ने अपने मनपसंद प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इसमें सबसे अधिक नपा पीलीभीत अध्यक्ष व सभासद के लिए 115 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह भी पढ़ें- कमल खिलाओ जोरों से पीलीभीत बचाओ चोरों से- राज्यमंत्री
