BSF ने स्थापना दिवस पर किया राइजिंग डे गोल्फ कप का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर आईडीएफसी बैंक के सहयोग से बीएसएफ द्वारा राइजिंग डे गोल्फ कप का आयोजन किया गया। इस गोल्फ टूर्नामेंट में छावला गोल्फ क्लब दिल्ली, रामबाग गोल्फ क्लब जयपुर, सरदार गोल्फ क्लब जोधपुर के साथ साथ सेना एवं बीकानेर के लगभग 40 गोल्फरों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी कर्नाटक में असली ‘आतंकवाद’ : प्रियंका गांधी

अन्तर्राष्ट्रीय गोल्फर एवं बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौङ ने बताया कि सेक्टर मुख्यालय बीएसएफ बीकानेर की स्थापना मई 1971 में हुई थी। इसी स्थापना दिवस के उपलक्ष में बीएसएफ द्वारा राइजिंग डे गोल्फ कप का आयोजन किया गया।

राठौड़ ने बताया की टूर्नामेंट में पहली बार महिला गोल्फरों ने भाग लिया, सर्वश्रेष्ठ महिला गोल्फर की ट्रॉफी दिल्ली की माया ने जीती, बेस्ट नेट की ट्रॉफी नीरज लाखी एवं उभरते हुए गोल्फर की ट्रॉफी नीतीश को मिली। 

ये भी पढ़ें - भिवानी: सर्व कर्मचारी संघ करेगा पहलवानों के समर्थन में 10 मई को प्रदर्शन

संबंधित समाचार