UP Nikay Chunav 2023: Banda में CM योगी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- भाजपा ने विकास के साथ माफियाराज किया खत्म
UP Nikay Chunav 2023 सीएम योगी आदित्यनाथ बांदा पहुंचे।
UP Nikay Chunav 2023 बांदा के जीआईसी मैदान में तय समय से करीब एक घंटे देरी से सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचें। इस दौरान उन्होंने करीब 25 मिनट जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के साथ माफियाराज खत्म किया।
बांदा, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 बांदा के जीआईसी मैदान में तय समय से करीब एक घंटे देरी से सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचें। इस दौरान उन्होंने करीब 25 मिनट जनसभा को संबोधित किया। पदाधिकारियों ने शंख की ध्वनि और मंत्रो से उनका स्वागत किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महर्षि बामदेव की तपोभूमि पर जनपदवासियों की तरफ से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आपने जनपद ही नहीं बुन्देलखण्ड को प्यास बुझाने और माफियाओं से निजात दिलाने के लिए मैं आपका स्वागत करता हूं।
सांसद बांदा चित्रकूट आरके पटेल ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आवाहन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एक एक वोट कमल के फूल पर पड़े। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा इसके पहले भी जनता ने प्रदेश और देश में सरकार रही है लेकिन जब भाजपा की सरकार आई है बुंदेलखंड के हर क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। समस्त सीटों पर विजय श्री दिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा मैं सौभाग्य शाली हूं की कुछ दिन पहले मुझे हमारे गौरव महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण और आज जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने का मौका मिला है।
इसके लिए मैं यहां की जनता का आभारी हूं। सरकार की कमान संभालने के बाद मैंने बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों से कहा था यह विकास और माफियाराज के खात्मे की जरूरत है। मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, आप सब लोग खुद इसकी गवाह हैं। भाजपा ने विकास के साथ साथ माफियाराज का खात्मा किया है। बुंदेलखंड में पानी के लिए माताओं बहनों को कई-कई किलोमीटर तक पानी के लिए जाना पड़ता था। मोदी सरकार ने आज हर घर जल के माध्यम से बुंदेलखंड के सभी घरों तक जल पहुंचने का काम कर रहे है। यहां के संसाधनों के साथ डकैती डालने की छूट किसको नहीं दी जाएगी।
युवाओं के साथ-साथ आने वालीं पीढ़ी के लिए काम करना है। लोकत्रंता की ताकत योग्य के हाथो में होना चाहिए अयोग्य के नहीं। नही तो वह भस्मासुर बन जाता है। आज भारत की तरफ कोई आंख उठाने की हिम्मत नही कर सकता। जबकि जब कहीं विश्व मे समस्या आती है वह लोग भारत की तरफ टकटकी लगाए देखते रहते हैं। पिछले छः वर्षो से दीपावली और होली में उज्जवला योजना के तहत फ्री सिलेंडर। 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है।
अमृत योजना के अन्तर्गत नगर के अंदर सीवर लाइन,हर घर जल देंगे। हमारा नगर सबसे अच्छा है। मैं आपको हर तरह की सुरक्षा और विकास की गारंटी देने आया हूं। उसके बदले में बांदा से ही महोबा हमीरपुर की जनता से आप लोगों को ट्रिपल इंजन की सरकार बनवाने का आवाहन करने आया हूं। 11 मई को पहले मतदान फिर जलपान करना है।
